सर्वाेदय विद्यालय के छात्रों ने सीखे पर्यावरण संरक्षण के मूल मंत्र, समाज कल्याण विभाग की ओर से हुआ ऑनलाइन जागरूकता सत्र
जनपत की खबर Dec 08, 2025 at 08:52 PM , 156
लखनऊ: 08 दिसम्बर, 2025
छात्रों में पर्यावरण संरक्षण की समझ विकसित करने के उद्देश्य से समाज कल्याण विभाग की ओर से सोमवार को पर्यावरण व सस्टेनेबल जीवन शैली के सेशनों की श्रृखंला के तहत प्रथम इंटरएक्टिव सेशन विद्यालय और पर्यावरण पर हुआ। वर्चुअल माध्यम से हुए इस संवाद में सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. अनीता भटनागर जैन ने विभाग द्वारा संचालित 87 जय प्रकाश नारायण सर्वाेदय विद्यालयों के कक्षा 6 से 7 तक के विद्यार्थियों से ऑनलाइन संवाद किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
छात्रों से किया संवाद
कार्यक्रम में लगभग 4000 छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सत्र के दौरान डॉ. अनीता भटनागर जैन ने बच्चों को जल संरक्षण, वृक्षारोपण, स्वच्छता, प्लास्टिक के कम उपयोग और जलवायु परिवर्तन जैसे विषयों पर सरल और प्रभावी तरीके से जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को दैनिक जीवन में अपनाई जा सकने वाली पर्यावरण अनुकूल आदतों के बारे में भी मार्गदर्शन दिया। बच्चों ने सत्र के दौरान कई सवाल भी पूछे। इस अवसर पर निदेशक समाज कल्याण श्री कुमार प्रशांत ने बच्चों को अच्छी आदतें विकसित करने, समाज और देश की सेवा करने के लिए प्रेरित किया। सामाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक श्री जे राम ने बताया कि यह जागरूकता श्रृंखला का पहला सत्र था। इसी प्रकार के कई और सत्र आयोजित किए जाएंगे। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में दूसरा सत्र आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है।































Comments