*देर रात इन्दिरा नगर के सूगामऊ में बाइक गराज में भीषण आग लग गई ।
जनपत की खबर Apr 06, 2021 at 08:10 AM , 336लखनऊ।
*देर रात इन्दिरा नगर के सूगामऊ में बाइक गराज में भीषण आग लग गई ।*
आग ने कुछ ही देर में पूरी जगह को अपनी चपेट में ले लिया ।
*फ़ायर स्टेशन इन्दिरा नगर की दो दमकल के साथ फ़ायर सब-इन्स्पेक्टर शेर अली खान मौक़े पर पहुँचे ।*
फ़ायर विभाग ने घटना स्थल पर पहुँच आग की दशा को देखते हुए अगल बग़ल के लोगों को हटाया और एहतियात के तौर पर इलाक़े की बिजली आपूर्ति बंद करवाई ।
फ़ायर विभाग ने पहुँचते ही अग़ल बग़ल की झुग्गी झोपड़ियाँ ख़ाली करवाईं और इलेक्ट्रिसिटी रूम से पावर कट करके आग को क़ाबू करना शुरू किया ।
बाइक गराज में मौजूद थी कुछ बाइक , टायर , इंजन ऑयल , डीज़ल , पेट्रोल , एयर कम्प्रेसर व अन्य गराज के समान ।
फ़ायर विभाग ने फ़ायर कटर से शटर तोड़ कड़ी मशक़्क़त के बाद आग पर क़ाबू पाया ।
फ़ायर ब्रिगेड की सूझ बूझ से आग पर पाया गया क़ाबू ।
फ़ायर स्टेशन इन्दिरा नगर से फ़ायर सब-इन्स्पेक्टर शेर अली खान , ड्राइवर दुर्गा प्रसाद पांडेय , ड्राइवर सुनील सिंह , फ़ायरमैन नीरज तिवारी , दीन दयाल , मृतुंजय सिंह व आदि दमकल कर्मियों ने सूझ-बूझ और कड़ी मशक़्क़त से आग पर क़ाबू पाया ।































Comments