डबल इन्जन सरकार मे देश व प्रदेश का हो रहा चहुँमुखी विकास - श्री केशव प्रसाद मौर्य

जनपत की खबर , 16

विकास, कानून-व्यवस्था व SIR प्रगति की  उप मुख्यमंत्री ने की व्यापक समीक्षा

 

पात्रों तक योजनाओं का लाभ पहुँचाना सर्वोच्च प्राथमिकता

 

                            —श्री केशव प्रसाद मौर्य

 

 

मिर्जापुर दौरे में मा० उप मुख्यमंत्री ने की बैठक, दिये सख्त निर्देश; माँ विंध्यवासिनी के दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना

 

 

विकास, सुरक्षा और पारदर्शिता पर कड़ा फोकस

 

 

 माँ विंध्यवासिनी के दरबार से प्रदेश की समृद्धि की कामना; जनपद दौरे में SIR व योजनाओं की हुई विस्तृत समीक्षा

 

 

 

संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियो तक समय से पहुंचे-मनरेगा श्रमिको का समय से करे भुगतान      -मा0 उप मुख्यमंत्री

 

एस0आई0आर0 प्रगति पर विशेष ध्यान दे अधिकारी, कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची न रहे वंचित-मृतक/शिफ्टेड मतदाताओ को मतदाता सूची अलग करते हुए घुसपैठियो को भी करे बाहर

 

माॅं विन्ध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन कर प्रदेशवासियो के सर्व कल्याण हेतु की कामना

 

प्रेस वार्ता मे विकास कार्यो व एस0आई0आर0 प्रगति के सम्बंध मे दी जानकारी

 

 

लखनऊ: 06 दिसम्बर 2025 

 

 

उत्तर प्रदेश के  उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद मीरजापुर भ्रमण के दौरान अष्टभुजा निरीक्षण गृह सभागार में जनपद  मीरजापुर के अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यो व कानून व्यवस्था के प्रगति की समीक्षा कर जानकारी ली। 

 

बैठक में  उप मुख्यमंत्री ने जनपद के चतुर्मुखी विकास, प्रशासनिक कार्य प्रणाली, जनता की समस्याओ का निस्तारण व जन कल्याणकारी योजनाओं को लाभार्थियो तक पहुंचाने तथा कानून व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की। इस दौरान मा0 उप मुख्यमंत्री जी द्वारा एस0आई0आर0 कार्यो की प्रगति की भी जानकारी ली गई। बैठक में  उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शासन द्वारा संचालित सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र/गरीब व्यक्तियो तक समय से पहुंचाए। उन्होंने हर घर नल से जल योजना में गति देने का भी निर्देश दिया। कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि अवैध रूप से जमीनो, पोखरो आदि कब्जा धारको के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि महिला से सम्बन्धित अपराध करने वाले अपराधियों को कड़ी-कड़ी से सजा दी जाए ताकि पुनः महिलाओं के साथ अपराध करने की हिम्मत न हो सके।  उप मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव में मनरेगा के तहत कार्य करने वाले श्रमिको/मजदूरो का भुगतान समय से सुनिश्चित कर दिया जाए। ग्राम पंचायतो में लगने वाले ग्राम चैपालो में अधिकारियों द्वारा जन समस्याएं सुनी जाए तथा उसका त्वरित निस्तारण भी सुनिश्चित किया जाए। प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी गरीब व्यक्ति कच्चे मकान व झोपड़ी मे न रहने पाए पूरी पारदर्शिता के साथ चिन्हित करते हुए आवास उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि निराश्रित महिलाओं (विधवा), दिव्यांग जन जो पात्र हो, उन्हें प्राथमिकता पर आवास उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्रीआवास योजना व मुख्यमंत्री आवास योजना मे आवंटन व अन्य विकास कार्यो में मा0 जनप्रतिनिधिगण से भी वार्ता कर जानकारी ली जाए तथा बताए गए कार्यो पर नियमानुसार कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। मा0 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि एन0आर0एल0एम0 समूह की महिलाओ को पोषाहार प्लांट लगाने हेतु प्रेरित किया जाए इसके अतिरिक्त भी यदि कोई छोटे-छोट प्लांट/यूनिट लगाया गया हो या लगाना चाहती है तो उन्हें सोलर पैनल से आच्छादित किया जाए, इस योजना में उनके लिए सोलर पैनल लगवाने हेतु 90 प्रतिशत की छूट दी गई। उन्होंने जनपद में बनाए गए अमृत सरोवरो के बारे में जानकारी प्राप्त की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इन्जन सरकार मे देश व प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है,

 

उप मुख्यमंत्री ने  विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एस0आई0आर0) कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति/नागरिक मतदाता सूची से छूटने न पाए। पूरी पारदर्शिता के साथ शुद्ध मतदाता सूची तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो चुकी है, शिफ्टेड मतदाता अथवा अपात्र का नाम मतदाता सूची से हटाया जाए। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करे कि कोई भी घुसपैठिया किसी भी हाल में मतदाता सूची मे शामिल न हो सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि यदि कोई भी बी0एल0ओ0/कर्मचारी को किसी प्रकार की समस्या के समाधान हेतु मार्ग निर्देशन मांगा जाता है, तो उनकी भी सम्मानजनक रूप से समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए शुद्ध मतदाता सूची तैयार होना महत्वपूर्ण है ताकि पात्र नागरिक मतदाता को अपने मतदान का अधिकारी मिल सके।  उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील, ब्लाक, थाना सहित अन्य विभागो में यदि कोई जनप्रतिनिधि किसी कार्य हेतु जाता है,तो सम्मानपूर्वक उसकी बातो को प्राथमिकता पर सुना जाए तथा यदि कार्य जायज हो तो ससमय समाधान कर उन्हें अवगत भी कराया जाए, यदि कार्य नियमानुसार समाधान करने योग्य नहीं है तो उन्हें कारण सहित अवगत करा दिया जाए। 

बैठक में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार ने एस0आई0आर0 प्रगति की जानकारी लेते हुए बताया कि जनपद में 98.2 प्रतिशत कार्य पूर्ण करा लिया गया है, शेष कार्य भी समय रहते पूर्ण करा लिया जाएगा। जनपद में वरिष्ठ अधिकारियों को लगाया गया है तो बी0एल0ओ0 से भी मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान भी करा रहे है तथा एस0आई0आर0 कार्य में प्रगति हेतु गांव/मोहल्लो में लोगो को फार्म करने हेतु प्रेरित किया जा रहा है। 

  उप मुख्यमंत्री  द्वारा अष्टभुजा निरीक्षण गृह में प्रेस प्रतिनिधियो से वार्ता भी की गई।   उप मुख्यमंत्री ने मां विन्ध्यवासिनी मन्दिर पहुंचकर  मंत्रोच्चार के साथ  विधिवत दर्शन पूजन किया तथा मां विन्ध्यवासिनी देवी से समस्त देश व प्रदेशवासियो के सर्व कल्याण की कामना की। भ्रमण के दौरान   बालेन्दु मणि त्रिपाठी, हेमंत सिंह, नितिन विश्वकर्मा, उदय सिंह पटेल, अशोक सिंह पटेल, दुर्गेश पटेल, शंकर सिंह चौहान के अलावा अन्य जनप्रतिनिधि व पदाधिकारी उपस्थित रहें।बैठक में उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग श्री सोहन लाल श्रीमाली, मा0 सदस्य विधान परिषद श्री श्याम नारायण सिंह , मा0 विधायक नगर श्री रत्नाकर मिश्र, मा0 विधायक मड़िहान रमांशकर सिंह पटेल, मा0 विधायक मझवां श्रीमती शुचिस्मिता मौर्या, श्री बृज भूषण सिंह,  इंजीनियर राम लौटन बिन्द, अध्यक्ष जिला पंचायत परिषद राजू कनौजिया, मा0 विधायक घोरावल अनिल कुमार मौर्य, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मीरजापुर श्याम सुन्दर केसरी,  सरोज कुशवाहा, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा, मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 अजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक डी0आर0डी0 धर्मजीत सिंह, के अलावा अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहें। 

Related Articles

Comments

Back to Top