सचिवालय सेवा में बड़ा बदलाव: विशेष सचिव के 8 नए पद स्वीकृत, कुल संख्या बढ़कर 43

जनपत की खबर , 160

लखनऊ। सचिवालय प्रशासन विभाग में एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक निर्णय लेते हुए प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग ने सचिवालय सेवा के विशेष सचिव संवर्ग में 8 अतिरिक्त पदों के सृजन का आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के अनुसार, अब तक सचिवालय सेवा में विशेष सचिव के कुल 35 पद स्वीकृत थे, लेकिन नए पदों की अभिवृद्धि के बाद यह संख्या बढ़कर 43 हो गई है। इस निर्णय को प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने की दिशा में उठाया गया अहम कदम माना जा रहा है।

आदेश जारी होने के तुरंत बाद राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष श्री शिवगोपाल सिंह, सचिवालय सेवा सीधी भर्ती संघ के अध्यक्ष श्री आशुतोष चन्द्र पाण्डेय तथा सचिवालय संघ के उपाध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र सिंह ने इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, अपर मुख्य सचिव (वित्त) तथा प्रमुख सचिव, सचिवालय प्रशासन विभाग के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि यह कदम अधिकारी-कर्मचारियों में उत्साह बढ़ाने वाला है।

Related Articles

Comments

Back to Top