उत्तर प्रदेश: कोरोना संक्रमण को देखते हुए कक्षा 9 से 12 तक के स्कूल भी हो सकते हैं बंद, डीएम करेंगे फैसला

हेडलाइंस , 292

लखनऊ।

लखनऊ कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा कक्षा 9 से 12 तक के स्कूलों भी बंद करने पर विचार किया जा रहा है।उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि कोरोना प्रदेश के हर जिलों में उतना सक्रिय नहीं है। जिन जिलों में मामलों में तेजी आ रही है वहां पर जिलाधिकारी कक्षा 9 से 12 तक के विद्यालय बंद करने का आदेश देने के लिए अधिकृत हो सकते हैं या नहीं, इस पर मुख्यमंत्री से वार्ता करके औपचारिक घोषणा होगी।राजधानी में पत्रकारों में मुखातिब डॉ. शर्मा ने कहा कि पंचायत चुनाव के बाद यूपी बोर्ड की परीक्षाएं प्रारंभ होंगी। मई में ही यह परीक्षाएं शुरू होंगी। मालूम हो कि प्रदेश सरकार ने सभी बोर्ड के कक्षा आठ तक के स्कूलों को 11 अप्रैल तक बंद करने का आदेश पहले से ही दे रखा है।

Related Articles

Comments

Back to Top