आईटीओटी अलीगंज, लखनऊ ने फिर रचा इतिहास।

अन्य खबरे , 148

लखनऊ।

संस्थान के 10 में से 9 व्यवसायों के प्रशिक्षार्थियों ने अखिल भारतीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 4 अक्टूबर को नई दिल्ली में कु. साक्षी चौरसिया (C.S.A.) और प्रीति कांडू (इलेक्ट्रीशियन) को सम्मानित किया गया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त 16 प्रशिक्षार्थियों एवं संस्थान स्तर पर चयनित 15 प्रशिक्षुओं को सम्मानित किया।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल  ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का ‘स्किल्ड इंडिया’ और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का ‘कौशल युक्त उत्तर प्रदेश’ विज़न आईटीओटी लखनऊ साकार कर रहा है।

आईटीओटी लखनऊ भारत के 151 CITS संस्थानों में राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पर रहा — प्रदेश के लिए गौरव का क्षण।


प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने कहा आईटीओटी लखनऊ के प्रशिक्षक पूरे प्रदेश के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों के लिए आदर्श हैं।

निदेशक डी.के. सिंह ने कहा कि संस्थान उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य कर रहा है और प्रशिक्षकों की गुणवत्ता सुधारने में निरंतर प्रयासरत है।

कार्यक्रम में अतिरिक्त निदेशक राजेन्द्र प्रसाद, संयुक्त निदेशक अनिल वर्मा, प्रधानाचार्य राजकुमार यादव, उप निदेशक नीति मिश्रा, सहायक निदेशक मंजू गुप्ता सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम समापन पर प्रशिक्षार्थियों को प्रशस्ति पत्र व प्रतीक चिह्न प्रदान किए गए, भविष्य में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रेरित किया गया।

Related Articles

Comments

Back to Top