दिल्ली के रोहिणी मुठभेड़ की मानवाधिकार आयोग में शिकायत

अन्य खबरे , 456

लखनऊ।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमिताभ ठाकुर ने कल रात रोहिणी, दिल्ली में हुए पुलिस मुठभेड़ के संबंध में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग में शिकायत भेज कर जांच की मांग की है. 

अपनी शिकायत में उन्होंने कहा कि उन्हें अत्यंत विश्वसनीय सूत्रों से इस मुठभेड़ की विश्वसनीयता के संबंध में कतिपय महत्वपूर्ण तथ्य बताए गए, जिनके आधार पर बताने वाले व्यक्ति ने इस मुठभेड़ की सत्यता पर शंका व्यक्त की है.

उन्होंने इन समस्त तथ्यों से मानवाधिकार आयोग को अवगत कराते हुए उनसे तत्काल मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच किए जाने की मांग की है, ताकि बाद में महत्वपूर्ण साक्ष्य नष्ट या अनुपलब्ध ना हो जाएं. 

Related Articles

Comments

Back to Top