लखनऊ में समग्र शिक्षा अभियान के तहत विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान हेतु मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण सम्पन्न

जनपत की खबर , 407

लखनऊ।
समग्र शिक्षा अभियान (समेकित शिक्षा) शैक्षिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत जनपद लखनऊ में 06 वर्ष तक के विशिष्ट आवश्यकता वाले / दिव्यांग बच्चों के चिन्हांकन के उद्देश्य से को-लोकेटेड आंगनवाड़ी केन्द्रों की कार्यकत्रियों एवं ECCE शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए विकासखण्ड स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद स्तरीय मास्टर ट्रेनर प्रशिक्षण का आयोजन कार्यालय जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सभागार, शिक्षा भवन, चौक लखनऊ में 08, 09 व 11 अक्टूबर 2025 को तीन दिवसीय कार्यशाला के रूप में सम्पन्न हुआ।

प्रथम दिवस 08 अक्टूबर को कार्यक्रम का शुभारंभ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश, खंड शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) राजेश सिंह तथा जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) संदीप तिवारी द्वारा माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण का उद्देश्य बताया। राज्य स्तरीय मास्टर ट्रेनर योगेन्द्र पटेल व ज्ञान सिंह (स्पेशल एजुकेटर्स) द्वारा 20 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

पहले दिन बच्चों की अभिवृद्धि एवं विकास, दिव्यांगता का प्रभाव, विभिन्न प्रकार के विशिष्ट आवश्यकता वाले बच्चे, UDID कार्ड, शीघ्र पहचान एवं हस्तक्षेप, शारीरिक बाधाओं की स्क्रीनिंग हेतु चेकलिस्ट तथा शाला पूर्व शिक्षा में दिव्यांगता की समझ पर जानकारी दी गई।

दूसरे दिन 09 अक्टूबर को दिव्यांगता समावेशन के अंतर्गत वीडियोज व पॉवरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से शारीरिक, सामाजिक-भावनात्मक, संज्ञानात्मक, वाणी-भाषा एवं संवेदी विकास में सहयोग, आंगनवाड़ी में समावेशन, TLM की भूमिका तथा मल्टी सेंसरी एप्रोच पर विस्तार से चर्चा हुई।

तीसरे व अंतिम दिन 11 अक्टूबर को CWSN के प्रबंधन, समन्वय के माध्यम से समावेशन, रिफरल सेवाएं एवं स्कूल रेडीनेस कार्य योजना निर्माण पर सत्र आयोजित किया गया। अमरेश सिंह (फिजियोथेरेपिस्ट) ने RBSK, PHC, जिला अस्पताल आदि के माध्यम से रेफरल सेवाओं एवं स्पेशल एजुकेटर-अभिभावक समन्वय की भूमिका पर प्रस्तुतीकरण दिया।

कार्यक्रम के समापन सत्र में जिला समन्वयक (समेकित शिक्षा) संदीप तिवारी ने सभी प्रशिक्षुओं एवं मास्टर ट्रेनरों को प्रमाणपत्र वितरित कर प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल समापन किया।

Related Articles

Comments

Back to Top