मिशन शक्ति के तहत छात्रा संध्या शर्मा बनीं एक दिन की प्रधानाचार्या

जनपत की खबर , 205

लखनऊ/अलीनगर सुनहरा। मिशन शक्ति कार्यक्रम के अंतर्गत आज बेसिक विद्यालय अलीनगर सुनहरा नगर क्षेत्र जोन एक में कक्षा आठ की छात्रा संध्या शर्मा को एक दिन के लिए प्रधानाचार्या का पदभार सौंपा गया। संध्या शर्मा ने पदभार ग्रहण करने के उपरांत विद्यालय के सरकारी कार्यों और प्रशासनिक प्रक्रियाओं को बारीकी से समझा तथा विद्यालय संचालन से संबंधित विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया। इस अवसर पर शिक्षकों और विद्यार्थियों ने छात्रा संध्या का उत्साहवर्धन किया और उनके नेतृत्व कौशल की सराहना की। विद्यालय के प्रधानाध्यापक राकेश कुमार पाण्डेय ने बताया कि मिशन शक्ति का उद्देश्य बालिकाओं में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को समाज में अपनी भूमिका को और बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है। संध्या शर्मा ने कहा कि उन्हें यह अवसर पाकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है और आगे चलकर वे शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देना चाहेंगी।

Related Articles

Comments

Back to Top