बालिकाओं में खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए मंडल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन
जनपत की खबर Sep 12, 2025 at 07:20 PM , 194लखनऊ।
कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में अध्ययनरत बालिकाओं में खेल प्रतिभाओं को निखारने, एक मंच प्रदान करने के लिए मंडल स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता का उद्घाटन राजधानी लखनऊ के चौक स्टेडियम वरिष्ठ विशेषज्ञ समग्र शिक्षा मुकेश कुमार सिंह द्वारा किया गया ।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश द्वारा मुख्य अतिथि का पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत करने के बाद लखनऊ जनपद के व्यायाम शिक्षकों यादवेंद्र पांडेय , नीलम सिंह, संजय पांडेय द्वारा मुख्य अतिथि का बैज अलंकरण किया तथा कस्तूरबा गांधी काकोरी ब्लॉक की बालिकाओं द्वारा सरस्वती वंदना, ध्वजारोहण के बाद 100 मीटर दौड़ के साथ प्रतियोगिता की विधिवत शुरुआत हुई। प्रतिभागी बालिकाओं के उत्साह वर्धन हेतु मुख्य अतिथि ने स्वयं बालिकाओं के साथ दौड़ भी लगाई।
(U - 14) वर्ग 100 मीटर दौड़ में सीतापुर की कामेक्षा प्रथम, खीरी की हिमांशी पाण्डेय द्वितीय स्थान पर रही। 200,400 मीटर दौड़ में खीरी की निशा देवी, जबकि 600 मीटर दौड़ में खीरी की रोहिनी देवी प्रथम स्थान पर रही।
कुश्ती ( अंडर 14 आयु वर्ग) में 30 किग्रा भार वर्ग में हरदोई की रुकसार,
33 से 36 किग्रा भारवर्ग में माही लखीमपुर, 36से 39 किग्रा भार वर्ग में दामिनी हरदोई प्रथम स्थान पर रही।
कुश्ती अंडर - 17 आयु वर्ग में 40 किग्रा भार वर्ग में लखीमपुर की फिजा , जबकि 43- 46 किग्रा भार वर्ग में साक्षी सोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया ।
अंडर 17 कबड्डी में लखीमपुर की टीम सीतापुर की टीम को हराकर विजेता बनी ।
ऊंची कूद (U -14) में आस्था पाल हरदोई प्रथम जबकि माही लखीमपुर दूसरे स्थान पर रही।
ऊंची कूद (U -17) में लखीमपुर खीरी की ज्योति प्रथम , रोशनी उन्नाव जनपद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
ऊंची कूद (U -19) में खीरी की शबनम प्रथम, हरदोई की ज्योति द्वितीय स्थान पर रही।
खो खो में उन्नाव जनपद की टीम खीरी की टीम को हराकर विजेता बनी।
गोला क्षेपण में उन्नाव की हिमांशी प्रथम वहीं चक्र क्षेपण में उन्नाव की ही श्रद्धा प्रथम रहीं।
खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेश सिंह, बीईओ सरोजनी नगर आर पी यादव, बीईओ मोहनलालगंज सुशील कन्नौजिया, बीईओ बीकेटी धर्मेंद्र कटियार, जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सविता शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
खण्ड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय राजेश सिंह ने बताया कि मंडलीय प्रतियोगिता में मण्डल के सभी जिलों से विजेता टीमों के लगभग 850 छात्राओं ने प्रतिभाग किया । मंडलीय प्रतियोगिता में विजयी खिलाड़ियों को राज्य स्तर पर प्रतिभाग हेतु विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन भी किया जाएगा ।

































Comments