बटुक भैरव मंदिर में लच्छू महाराज बैले फाउंडेशन का घुंघरू पूजन

जनपत की खबर , 171

लखनऊ, 31 अगस्त। 
लच्छू महाराज बैले फाउंडेशन की ओर से भाद्रपद माह के अंतिम रविवार को बटुक भैरव मंदिर परिसर में लगने वाले मेले के साथ अत्यंत भावपूर्ण और सांस्कृतिक आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर श्रृंगारमणि कुमकुम आदर्श के शिष्यों अंजुल बाजपेई, पीयूष पांडेय, एकता मिश्रा, अविनाश आदि कलाकारों ने अपनी नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से घुंघरू पूजन कर गुरु परंपरा और नृत्य कला को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में कुमकुम आदर्श की पुत्री पूरवी कुमार, पं.शंभू महाराज की सुपुत्री मुन्‍नी मिश्रा और महंत जी उपस्थिति रही। यह परंपरा कुमकुम आदर्श जी द्वारा वर्षों से निभाई जाती रही है और यह क्रम आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top