डाॅ अखिलेश कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की

जनपत की खबर , 208

लखनऊ। राष्ट्रीय लोकदल के प्रदेश मुख्यालय में राष्ट्रीय महासचिव अनिल दुबे के समक्ष हाईकोर्ट बार एसोसिएशन इलाहाबाद प्रयागराज के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य रीना द्विवेदी के पति डाॅ अखिलेश कुमार द्विवेदी ने राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चैधरी के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुये राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। 
डाॅ अखिलेश द्विवेदी हाईकोर्ट की वकालत के अतिरिक्त विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं। और शीघ्र ही भदोही में कार्यक्रम आयोजित कर अपने हजारों समर्थकों को रालोद में शामिल कराएंगे।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव रजनीकांत मिश्रा, मनोज सिंह चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष बीएल प्रेमी, अवध क्षेत्र के महासचिव सत्यप्रकाश तिवारी, प्रदेश सचिव प्रमोद शुक्ला मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top