भाजपा विश्व की आज सबसे बड़ी पार्टी, जिसका हमें गर्व जो राष्ट्र के लिए काम करती है

जनपत की खबर , 142

लखनऊ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प और कार्यशैली से भारत आज आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनता जा रहा है।: नीरज सिंह 

लखनऊ। राजधानी के इन्द्रा नगर स्थित ब्लाक ए सरस्वती शिशु मन्दिर में  भाजपा 46वें स्थापना दिवस पर आयोजित किए जाए रहे कार्यक्रम के क्रम में पूर्व विधानसभा में सक्रिय सदस्य सम्मेलन का आयोजन में मुख्य अतिथि भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह, राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्या, विधायक ओपी श्रीवास्तव ने पार्टी के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की, दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
भाजपा वरिष्ठ नेता नीरज सिंह ने कहा कि कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र ऐसी पार्टी है। जिसमें लोकतांत्रिक परंपराओं का निर्वाहन किया जाता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए सत्ता नही, राष्ट्र प्रथम होता है भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसका हमें गर्व है जो राष्ट्र के लिए काम करती है। अटल-आडवाणी के समर्पण और कड़ी मेहनत से आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन चुकी है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रवादी विचारों, सुशासन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद पर प्रकाश डाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दृढ़ संकल्प और कार्यशैली से भारत आज आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र बनता जा रहा है। कोविड महामारी के दौरान 80 करोड़ गरीबों को मुफ्त राशन और आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों को 5 लाख तक का इलाज मुफ्त में दिया गया। 
राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्या ने कहा कि गांवों के विकास, किसानों, महिलाओं और युवाओं के कल्याण के लिए चलाई जा रही सरकार अपराध और भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही हैं देश और प्रदेश की जीडीपी में उछाल और कानून व्यवस्था के राज का जिक्र करते हुए योगी ने कहा कि हर क्षेत्र में यूपी आगे बढ़ा है। उन्होंने 2017 से पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था की बदहाली के बारे में बताते हुए कहा कि बेटी से लेकर व्यापारी तक पीड़ित रहते थे। दंगे और हिंसा होती थी। अपराधियों का बोलबाला था। पहले यहां पहचान का संकट था। आज किसान खुशहाल है और आमदनी बढ़ी है।
विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि सक्रिय सदस्यों को केन्द्र, प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है जिससे सभी पात्रों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सके। गरीब, पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित किया जा सके। उत्तरप्रदेश बहुत जल्द 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनने वाला राज्य होगा। 
उपरोक्त कार्यक्रम में महानगर उपाध्यक्ष राकेश सिंह, मण्डल अध्यक्ष अभिषेक राय, नरेन्द्र सिंह देवड़ी, रीना चौरसिया, सुमित खन्ना, पंकज सक्सेना, पार्षदगण, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में सक्रिय सदस्य उपस्थित रहें ।

Related Articles

Comments

Back to Top