प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों का मानसिक एवं आर्थिक शोषण किए जाने को लेकर रक्षा मंत्री को सौंपा पत्र
अन्य खबरे Apr 07, 2025 at 10:02 PM , 166रक्षा मंत्री ने लिखित में ड्राफ्ट प्रस्तुत करने के बाद उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया
ए के दुबे
लखनऊ। राजधानी के भाजपा संयोजक कैंट विधानसभा एवं प्राइवेट टीचर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने भारत सरकार के यशस्वी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। उन्होंने प्राइवेट स्कूल के प्रबंधको द्वारा प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों का मानसिक एवं आर्थिक शोषण के संबंध में रक्षा मंत्री से चर्चा कर पत्र सौंपा। जहां सरकार आठवां वेतन आयोग लागू करने जा रहा है वहीं वर्तमान में प्राइवेट स्कूल के शिक्षकों को सरकार के नियमानुसार कोई भी सुविधा नहीं मिल रही है उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि आप लिखित में ड्राफ्ट तैयार कर मुझे प्रस्तुत करें मैं इस ओर अवश्य ध्यान दूंगा।



























Comments