बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय बेतुका और बच्चों को परेशानी में डालने वाला

जनपत की खबर , 167

लखनऊ।
बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयांे का समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक ही उचित है। सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक का समय बेतुका और बच्चों को परेशानी में डालने वाला है।
बेसिक शिक्षा परिषद के गठन के बाद करीब चालीस साल तक परिषदीय स्कूल एक अप्रैल से 31 अक्टूबर तक सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होते थे। उस वक्त छात्र संख्या भी बहुत रहती थी। धीरे-धीरे छात्र संख्या घटने लगी। छात्र संख्या घटने की मुख्य वजह तलाशने की बजाए करीब आठ साल पहले नीति निर्धारकों ने स्कूलांे का समय सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक कर दिया। उसके तीन साल बाद स्कूलों का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे कर दिया गया।


ऐसा करने से भी छात्र संख्या नहीं बढ़ी, बल्कि स्कूलों में लगातार छात्र संख्या घट रही है। बढ़ती गर्मी में दोपहर 12 बजे के बाद गांवों के स्कूलों में पढ़ना और पढ़ाना दुश्वार हो जाता है।
शासन की व्यवस्था के अनुसार जिलाधिकारियों के स्तर से हर साल स्कूलों के समय में परिर्वतन किया जाता है। शासन को इस व्यवस्था का खत्म कर स्कूलों का सर्वमान्य और सर्वग्राही समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे कर देना चाहिए।
स्कूलों के समय में परिवर्तन कराने के लिए सामाजिक संगठनों को या बीएसए को डीएम को कंवेंस करना पड़ता है। स्कूलों में समय परिवर्तन डीएम के विवेक पर निर्भर करता हैं कुछ जिलों में परिवर्तन हो भी गया और अन्य में परिवर्तन की कवायद चल रही है। इससे विसंगति भी पैदा हो जाती है।

Related Articles

Comments

Back to Top