जनपद बागपत के पुरामहादेव के पास ग्राम हरियाखेड़ा में अन्तर्राष्ट्रीय आरोग्य केन्द्र की स्थापना के लिए भूमि क्रय हेतु प्रथम किस्त के रूप में 20 करोड़ रूपये स्वीकृत
जनपत की खबर Mar 18, 2025 at 06:05 PM , 338लखनऊ: 18 मार्च, 2025
जनपद बागपत स्थित पुरामहादेव के पास ग्राम हरियाखेड़ा में अन्तर्राष्ट्रीय योग एवं आरोग्य केन्द्र की स्थापना के लिए निजी कास्तकारों से भूमि क्रय किये जाने हेतु 01 अरब 48 करोड़ 98 लाख 24 हजार मात्र रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। प्रथम किस्त के रूप में 20 करोड़ रूपये की धनराशि व्यय किये जाने हेतु जिलाधिकारी बागपत के निवर्तन पर रखी गयी है।
यह जानकारी आज यहां प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री जयवीर सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इस परियोजना के लिए द्वितीय किस्त के रूप मेें 37 करोड़ 41 लाख 49 हजार 606 रूपये व्यय किये जाने हेतु जिलाधिकारी बागपत के निवर्तन पर कतिपय शर्तों के साथ रखे जाने के निर्देश दिये गये हैं।
पर्यटन मंत्री ने बताया कि धनराशि के व्यय करने तथा निजी किसानों से भूमि क्रय करने के मामले में पूरी पारदर्शिता बरती जाए, इसके साथ ही वित्तीय अनुशासन का हर स्तर पर अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। इस संबंध में आवश्यक शासनादेश 05 मार्च, 2025 को जारी करा दिया गया है।






_page-0001.jpg)
























Comments