अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन 11 मार्च से होगा शुरू
अन्य खबरे Mar 09, 2025 at 02:40 PM , 217लखनऊ। अग्निवीर भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए इस साल की सबसे अच्छी खबर आई है। साल 2025 के लिए भारतीय सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन अब 8 मार्च 2025 के बजाय 11 मार्च 2025 से कर पाएंगे। जो भी अभ्यर्थी भारतीय सेना में जाने के इच्छुक हैं वो इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर भर्ती के लिए अभ्यर्थी को 45 फीसदी अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। हर विषय में कम से कम 33 फीसदी अंक होने चाहिए। साथ ही जिन अभ्यर्थियों के पास व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस होगा, उन्हें ड्राइवर भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी।



























Comments