अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मिशन शक्ति मेला एवं नोडल सम्मान समारोह का आयोज

जनपत की खबर , 254

लखनऊ।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मिशन शक्ति मेला एवं नोडल सम्मान समारोह का आयोजन शिक्षा भवन के प्रांगण में किया गया । समारोह की मुख्य अतिथि रेखा दिवाकर उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक तथा विशिष्ट अतिथि डॉ मुकेश कुमार सिंह वरिष्ठ विशेषज्ञ बालिका शिक्षा द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया गया। समारोह में आठ  विकास खंड, नगर जोन व कस्तूरबा विद्यालय द्वारा मिशन शक्ति व बालिका सशक्तिकरण से संबंधित टीएलएम स्टॉल का प्रदर्शन किया गया तथा प्रतियोगिता भी कराई गई। समारोह के आयोजक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राम प्रवेश ने  इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य कर रहे  नोडल महिला शिक्षकों को भी सम्मानित किया । जिला समन्वयक (बालिका ) सविता शुक्ला ने बताया स्टॉल प्रदर्शनी में प्रथम स्थान गोसाईगंज, द्वितीय स्थान कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय व तृतीय स्थान पर बीकेटी रहा, जिनको बीएसए तथा डीसी बालिका शिक्षा द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। बालिकाओं द्वारा उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिनको प्रदर्शन हेतु  सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, समस्त जिला समन्वयक, एस आर जी प्रीति सिंह तथा सुनीता तिवारी व  शिक्षिकाएं सम्मिलित हुई।

Related Articles

Comments

Back to Top