भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने अंसल एपीआई में निवेशकों का करोड़ों रुपए डूबने का लिया संज्ञान।

जनपत की खबर , 181

 लखनऊ के सरोजनी नगर से भाजपा विधायक राजेश्वर सिंह ने अंसल एपीआई में निवेशकों का करोड़ों रुपए डूबने का लिया संज्ञान। दीवालिया घोषित होने से परेशान आंबटियों के बीच पहुंच कर मामले को सीएम तक ले जाने व कारवाई करवाने का दिया आश्वासन।

 

राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण (NCLT) द्वारा अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड को दिवालिया घोषित किये जाने के बाद आज लखनऊ स्थित अंसल API टाउनशिप के खरीदारों से मिलकर उनकी समस्याएँ सुनीं।

खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए,
निम्नलिखित तीन प्रमुख विकल्पों पर चर्चा हुई:

1. माननीय सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 32 के अंतर्गत याचिका दाखिल करना।
2. NCLT द्वारा पारित आदेश के विरुद्ध पुनर्विचार अपील दायर करना।
3. अंसल के विरुद्ध सरकार द्वारा विभिन्न प्रावधानों के अंतर्गत कार्रवाई, जैसे कि पुलिस में  FIR दर्ज कराना और LDA द्वारा कार्रवाई।

इस संबंध में माननीय मुख्यमंत्री जी से मिलकर भी निवेशकों की चिंताओं से अवगत कराया है। सरकार के स्तर पर प्रयासों से लेकर विधिक स्तर तक हम निवेशकों के साथ हैं, खरीदारों के हितों की रक्षा के लिए पूर्णतया प्रतिबद्ध हैं!

इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता शिव शंकर सिंह शंकरी जी, शैलेन्द्र सिंह जी, अमर पाल राठौर जी, अंसल रेजिडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष गगन टंडन जी, कुश अग्रवाल जी, अजीत यादव जी, पंकज तिवारी जी, एस. एस अस्थाना जी, संजय सिंह जी, अनिल अग्रवाल जी व अन्य प्रभावित खरीदार उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top