कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौना की छात्रा अनामिका रावत ने राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति परीक्षा में प्राप्त किया प्रथम स्थान

जनपत की खबर , 238

लखनऊ।
कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय बरौना की प्रतिभाशाली छात्रा अनामिका रावत ने लखनऊ में आयोजित राष्ट्रीय आय एवं छात्रवृत्ति परीक्षा, 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 128 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया है। यह सफलता उनके कठिन परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।
अनामिका रावत, जो कि अजय कुमार रावत की पुत्री हैं, ने इस परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करके विद्यालय का नाम रोशन किया। अजय कुमार रावत पास के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं। इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए विद्यालय परिवार उनके प्रति गर्व महसूस कर रहा है। अनामिका की सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वन्दना चुग ने छात्रा अनामिका को उसकी इस सफलता पर बधाई दी और कहा कि यह उसकी मेहनत, समर्पण और विद्यालय के शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में ऐसे अनेक विद्यार्थी हैं, जो आने वाले समय में भी अपनी कड़ी मेहनत से इसी प्रकार सफलता प्राप्त करेंगे।
श्री. आर पी यादव, खण्ड शिक्षा अधिकारी सरोजिनी नगर द्वारा भी अनामिका को बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।
अनामिका रावत की इस उपलब्धि पर उसके परिवार और विद्यालय के अन्य छात्रों ने खुशी व्यक्त की और उसे आने वाले दिनों में और अधिक सफलता की कामना की।
******

Related Articles

Comments

Back to Top