*ब्रज की अध्यात्म विरासत एवं संत संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री से मिले कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर*

जनपत की खबर , 176

लखनऊ।

सनातन धर्म रक्षापीठ वृंदावन के पीठाधीश्वर कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर ने मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ से भेंट की जिसमें उन्होंने ब्रज की अध्यात्म विरासत के संरक्षण हेतु मुख्यमंत्री को विशेष समस्याओं से अवगत कराया उन्होंने बताया कि वृंदावन में विगत 5 वर्षों में सैकड़ों आश्रमों पर भूमाफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर लिया गया जिसमें पुलिस और प्रशासन की पूरी मिलीभगत रही उन्होंने प्रशासन पर आरोप लगाया मजे जहां आश्रमों पर हुए भूमाफियाओं द्वारा आपराधिक मामलों की बजाय सिविल मुकदमा बनवाकर प्रशासन ने भू माफियाओं का साथ देने का कार्य किया  कौशल किशोर ठाकुर ने बताया कि उन्होंने ब्रज के लगभग दो दर्जन आश्रमों पर हुए अवैध कब्जे की रिपोर्ट बनाकर मुख्यमंत्री को सौंप कर उनसे ब्रज के आध्यात्मिक सांस्कृतिक एवं मंदिर मठ आश्रमों के संरक्षण हेतु राज्य स्तरीय कोई संत संरक्षण समिति एवं धर्मार्थ मंदिर मठ आश्रम देवालय संरक्षण बोर्ड बनाने का निवेदन किया है साथ ही पुलिस प्रशासन के द्वारा दर्ज अनेकों आश्रमों के द्वारा दर्ज कराई गई एफ आई आर जिनकी विवेचना वर्षों से लटकाए रखी हैं ब्रज के महान दिव्य संत ब्रह्मलीन प्रज्ञाचक्षु संत स्वामी शरणानदंद जी के मानव सेवा संघ आश्रम पर हुए अवैध कब्जे और वहां पर हुई भूमाफियाओं द्वारा आपराधिक मामलों की शिकायतों एवं एफ आई आर को पुलिस द्वारा लटकाए रखने का मामला भी अवगत कराया इन मामलों पर शीघ्र न्यायोचित कार्यवाही कराने हेतु निवेदन किया जिसपर मुख्यमंत्री जी ने संतो के संरक्षण एवं आश्रमों पर भूमाफियाओं के द्वारा अवैध कब्जे को लेकर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया कौशल किशोर ठाकुर ने इससे पहले भी कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर द्वारा फेसबुक पर कई बार लाइव करके ब्रज की अध्यात्म विरासत आश्रम मंदिर मठों के संरक्षण और संतो पर हो रहे भूमाफियाओं के अत्याचार को लेकर आवाज उठाई उन्होंने धर्म संसदो में ब्रज की मूल समस्या और संतो पर हो रहे अत्याचार की बात न उठाने पर धर्म संसद आयोजकों का भी विरोध किया था मानव सेवा संघ आश्रम के संयुक्त सचिव गोपाल शरण महाराज ने ब्रज में हो रहे भूमाफियाओं द्वारा संतो पर हो रहे अत्याचार पर मुख्यमंत्री को अवगत कराया साथ ही प्रेम मंदिर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आशीष सिंह गौर ने भी ब्रज के व्यापारियों की समस्याओं को अवगत कराया साथ ही प्रेम मंदिर के पीछे बने शराब के ठेके हटवाने का निवेदन किया कथावाचक कौशल किशोर ठाकुर द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सुप्रीमकोर्ट की अधिवक्ता रीना एन सिंह द्वारा रचित योगी आदित्यनाथ लोक कल्याण के पथ पर नामक पुस्तक भेंट की

Related Articles

Comments

Back to Top