पुलिस मुठभेड़ में आरोपी सहायक अभियंता गिरफ्तार

राष्ट्रीय , 211

सुल्तानपुर में अधिशासी अभियंता की हत्या का मामला 


सुल्तानपुर के पास ही पकड़ा गया आरोपी, बिहार भागने की फिराक में था


 *जनपद सुल्तानपुर* 
 *थाना कोतवाली नगर* 
 कल दिनांक 17.08.2024 को कोतवाली नगर के विनोवापुरी मोहल्ले में जल निगम के अधिशाषी अभियन्ता संतोष कुमार की हत्या उन्हीं के विभाग के *संविदा सहायक अभियन्ता अमित* *और एक अन्य व्यक्ति द्वारा* *जिसका नाम प्रदीप है, कर दी गयी थी ।* इस सम्बन्ध में कोतवाली नगर में मु0अ0सं0 557/2024 धारा 103/351(2)/351(3) बीएनएस व 3(2) (V) एससी एसटी एक्ट (मुख्यतः 302 IPC ) मर्डर का पंजीकृत किया गया । *अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए* कई टीमें लगायी गयी थी । कोतवाली नगर प्रभारी को रात में सूचना मिली कि ये दोनों अभियुक्त अमित व उनके साथी प्रदीप दूबेपुर मोड़ से बनारस रोड होते हुए बनारस से बिहार भागने की फिराक में है । इस सूचना पर पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी की गयी , रात करीब 02 बजे अभियुक्तगण आते हुए दिखायी दिए , पुलिस टीम को देखते ही अभियुक्तों ने फायरिंग शुरू की ,जिसमें *आत्मरक्षा हेतु पुलिस टीम द्वारा फायरिंग* की *गयी । फायरिंग में* *अभियुक्त अमित कुमार व अभियुक्त* प्रदीप जो क्रमशः ** मधुबनी, सासाराम जिला बिहार के रहने वाले हैं ,ये दोनों घायल हो गये । तत्काल इन्हें जिला चिकित्सालय भिजवाया गया । अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है । उक्त के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर की बाइटः-*

Related Articles

Comments

Back to Top