*नन्हें बच्चों ने डीएम को बांधी राखी, डीएम ने दिया आशीर्वाद*

अन्य खबरे , 191

*शिक्षिकाओं संग डीएम आवास पहुंची नन्ही बालिकाओं ने बांधी स्नेहस्वरूपी राखियां*

लखीमपुर खीरी। नन्ही बालिकाओं ने एक-एक कर डीएम की कलाई पर राखी बांधी। जैसे ही नन्ही बालिकाएं राखी बांधने के लिए आगे बढ़ीं, डीएम ने स्नेहपूर्ण मुस्कान के साथ उनका स्वागत किया, उनके नाम और क्लास पूछीं। इस मौके पर डीएम ने छोटे बच्चों से बात की और उन्हें आशीर्वाद दिया। इस दौरान बच्चों के बीच डीएम भी बेहद खुश नजर आई। वहीं बच्चे भी डीएम से मिलकर खुश थे। 

डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने कहा कि ये बेटियां खूब आगे बढ़ें, आकाश छुए; यही प्रार्थना है, यही प्रयास है। जनपदवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाइयों के लिए बहनों के प्यार और स्नेह की अभिव्यक्ति है और उनके बीच अटूट बंधन को दोहराने का अवसर है। रक्षा बंधन का त्योहार सहज प्रेम और पारस्परिकता का प्रतीक है और यह लोगों को करीब भी लाता है। मेरी कामना है भाई और बहन के आपसी विश्वास का यह पर्व हमारे समाज में महिलाओं के लिए सद्भाव और सम्मान को प्रोत्साहित करे।

Related Articles

Comments

Back to Top