*सीडीओ ने देखा सीएचसी का सूरत ए हाल, दिए निर्देश*
अन्य खबरे Aug 13, 2024 at 01:20 AM , 204*गन्दगी, अव्यवस्थाए देख सीएचसी प्रभारी पर भड़के सीडीओ, लगाई फटकार*
*लैब के बाहर जांच की सूची करें चस्पा*
*दवाइयों के रख-रखाव में मिली अव्यवस्था, जताई नाराजगी*
लखीमपुर खीरी 13 अगस्त। मंगलवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलबेहड़ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय बीडीओ पीयूष कुमार सिंह, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अधीक्षक व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीडीओ ने गन्दगी देखकर सीएचसी प्रभारी को निरीक्षण में सामुदायिक केन्द्र पर व्याप्त अव्यवस्थाओं एवं फटकार लगाते हुए स्वास्थ्य केन्द्र की कमियों जल्दी से दूर करने व नियमित रूप से साफ-सफाई करवाने के लिए निर्देशित किया। स्वास्थ्य केन्द्र में गंदगी को लेकर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। सफाई में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीडीओ ने एक्स रे रूम, जच्चा बच्चा कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, दवा वितरण एवं दवा उपलब्धता, वार्ड, प्रयोगशाला आदि का निरीक्षण किया।
सीडीओ ने केन्द्र में प्रयोगशाला पर की जाने वाली जांचों की सूची लगवाने के निर्देश दिये, जिससे आने वाले मरीजों को केन्द्र पर होने वाली जांचों के बारे में जानकारी मिल सके।
मरीजों के प्रतीक्षा कक्ष में लगे टीवी के सही करवाने व उनके बैठने के लिए अतिरिक्त बेंच
की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। केन्द्र पर दवाइयों के रख-रखाव की अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए दवाइयों को सही ढंग से रैंक में रखे जाने के लिए निर्देशित किया।
निरीक्षण में प्रसव के बाद महिला व उनके नवनाज शिशु को सीएचसी पर 24 घंटे न रखे
जाने पर नाराजगी व्यक्त की। साथ ही सीएचसी प्रभारी को उनके स्वास्थ्य का विशेष ध्यान दिये जाने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य केन्द्र पर आये विशेष आयुवर्ग (40+) के लोगों की सुगर व बीपी की जांच आवश्यक किये जाने के लिए सुनिश्चित किया गया। साथ ही उनके जानकारी रखने हेतु रजिस्टर बनाये जाने के निर्देश दिये गये।
सीडीओ ने गैर संचारी रोग एनसीडी सेल की गेट के पास व्यवस्था कराये जाने के निर्देश दिए। केन्द्र पर खून (CBC) की जांच न किये जाने की जानकारी पर इनके जल्द से जल्द इसकी व्यवस्था किये जाने के निर्देशित किया। स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में छायादार पौधों के रोपण कराने के निर्देश दिये गये।



























Comments