*सीडीओ ने तेतारपुर में देखी अस्थायी गौशाला, परखी व्यवस्थाएं, दिए निर्देश*
अन्य खबरे Aug 13, 2024 at 01:14 AM , 211*गोशाला में मिली गन्दगी, सीडीओ ने लगाई फटकार*
लखीमपुर खीरी 13 अगस्त। मंगलवार को सीडीओ अभिषेक कुमार ने ब्लॉक फूलबेहड़ के ग्राम तेतारपुर में अस्थायी गौशाला का स्थलीय आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बीडीओपीयूष कुमार सिंह एवं गौशाला के कर्मचारी उपस्थित रहे।
सीडीओ को निरीक्षण में गौ आश्रय स्थल में 193 गौवंश पाये गये, जिनमें 85 नर व 108 मादायें संरक्षित मिले गो आश्रय स्थल में पानी व मल-मूत्र जमा होने के कारण काफी गन्दगी पायी गई। इसके लिए वहां पर मिट्टी पटान कराने और गौवंशों के मल-मूत्र के निकास की उचित व्यवस्था के लिए निर्देशित किया। जिससे वहां पर साफ-सफाई बनी रहे।
*अगर बीमार मिले गौवंश तत्काल कराए उपचार*
सीडीओ ने पशुचिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि यदि कोई गौवंश बीमार हो, तो उनका तत्काल उपचार कराया जाए तथा संरक्षित पशुओं में नियमित रुप से ईयर टैगिंग कराया जाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण में गौवंशों के पानी पीने की नाद गन्दी मिली, जिसपर बीडीओ को उसकी अन्दर की दीवारों की चूने से पुताई कर नियमित सफाई करवाने के निर्देश दिए। भूसा गोदाम में छत की टीन खुली हुई मिली, जिससे भूसे के बारिश में खराब होने से बचाने के लिए तत्काल टीन लगवाने के निर्देश दिए। गौ-आश्रय स्थल में भूसा दाना, नमक तथा हरा चारा पर्याप्त मात्रा में नहीं पाया गया साथ ही खुले जगह पर रखे जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीडीओ को निर्देश दिए कि वहां भूसा दाना, नमक की पर्याप्त मात्रा तथा 5-6 कट्टी हरे चारे की उचित जगह पर रखे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।
*नियमित अनुश्रवण के लिए गौशाला में लगवाए सोलर सीसीटीवी*
सीडीओ ने बीडीओ को निर्देश दिए कि गौ-आश्रय स्थल में एक सोलर सीसीटीवी कैमरा लगवाए, जिससे गौ-आश्रय स्थल का नियमित अनुश्रवण हो सके। गौआश्रय स्थल पर गोबर प्रबंधन के लिए बने हुए गोबर प्लांट के जल्द से जल्द संचालित किये जाने के निर्देश दिए।



























Comments