चौदह साल बाद वांछित इनामी हत्यारे को झुझारू जाबांज चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह व एसटीएफ मेरठ टीम ने किया गिरफ्तार
अन्य खबरे Mar 02, 2021 at 07:25 PM , 405*गौरतलब एवं सोचनीय बात यह हैं कि 14 वर्ष पहले घोषित किया गया 1500 रुपये का इनाम आज तक भी मात्र इतनी ही राशि पर अटका रहा?*
मुजफ्फरनगर। रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह के अथक एवं मेहनती प्रयासो के चलते आखिरकार 14 साल बाद पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहा पंद्रह सो रुपए इनामी वांछित हत्यारा चौकी प्रभारी रामलीला टिल्ला सुखबीर सिंह व एसटीएफ मेरठ के हत्थे चढ़ ही गया।
विदित हो कि रामलीला टिल्ला चौकी इंचार्ज सुखबीर सिंह झुझारू एवं कर्तव्यप्राण एसआई है तथा किसी भी मामले को पूरी तत्परता एवं लगन के साथ अंजाम देते हैं क्षेत्र में इनकी छवि अच्छी है तथा इनकी कार्यप्रणाली को लोग सराहते भी हैं।
आज शहर कोतवाली पुलिस व एसटीएफ मेरठ टीम के संयुक्त अभियान में यह इनामी हत्यारा गिरफ्तार तो हुआ जिसके लिए पुलिस टीम के प्रयास सराहनीय प्रशंसनीय है लेकिन एक बहूत ही गौरतलब एवं सोचनीय बात यह हैं कि 14 वर्ष पहले घोषित किया गया 1500 रुपये का इनाम आज तक भी मात्र इतनी ही राशि पर अटका रहा?जबकि वर्तमान समय मे छोटे छोटे अपराधियों पर भी पुलिस बड़े बड़े इनाम घोषित कर उन्हें मुठभेडों में गिरफ्तार कर रही हैं।
मनोज उर्फ छोटू अजय पुत्र जगदीश निवासी मुण्डावर ग़ांधी नगर जिला भिवाड़ी राजिस्थान को मुखबिर की सूचना बकरा मार्केट के पास से गिरफ्तार किया है जिसके पास से 315 बोर तमंचा व दो जिंदा कारतूस भी पुलिस ने बरामद किए हैं।
पकड़ा गया इनामी मनोज व उसके साथी गजराज निवासी मिमलाना रोड पर उसी के घर पर ही रहता था और छोटे-मोटे अपराध भी करता था।
वर्ष 2007 मे सुशीला देवी पत्नी रमेश चंद निवासी रामलीला टिल्ला शहर कोतवाली मुजफ्फरनगर की हत्या कर फरार हो गया था और जब से नाम बदलकर राजिस्थान में छिप कर रह रहा था।
पकड़ा गया वांछित इनामी हत्यारा आज मुजफ्फरनगर अपने साथियों से मिलने आया हुआ था जिस पर मुखबिर के द्वारा सूचना मिली तो रामलीला टिल्ला चौकी प्रभारी सुखबीर सिंह व एसटीएफ मेरठ उप निरीक्षक अरुण कुमार ने मुखबिर की बताई जगह से गिरफ्तार कर उसके पास से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस भी संयुक्त टीम ने बरामद कर अभियुक्त को जेल भेज दिया है यह पुलिस का बड़ा और सराहनीय कार्य भी माना जा रहा है।



























Comments