डीएम व एसपी ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण
अन्य खबरे Mar 02, 2021 at 06:19 PM , 328गोंडा।
मंगलवार को डीएम मार्कंडेय शाही व पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडे ने जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण पर पहुंचे डीएम ने प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी बैरकों में सघन तलाशी अभियान चलाएं और एक-एक बैरक की तलाशी लें।
निरीक्षण के दौरान डीएम ने कैदियों से बात भी की तथा उन्हें जेल में दी जा रही सुविधाओं एवं उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। जिलाधिकारी ने स्वयं विभिन्न बैरकों, अस्पताल, भोजनालय, भंडार कक्ष, पुस्तकालय आदि का निरीक्षण किया।
औचक निरीक्षण में जेल अधीक्षक शशिकांत सिंह, सीओ सिटी लक्ष्मीकांत गौतम, ओएसडी शिवराज शुक्ल, पीआरओ रमाकांत सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल रहे।



























Comments