01 जून, 2024 से 30 जून, 2024 तक ग्रीष्मकालीन इन्टर्नशिप प्रोग्राम का आयोजन

अन्य खबरे , 196


लखनऊ । अपर जिला जज/सचिव,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ मीनाक्षी सोनकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ श्री अश्विनी कुमार त्रिपाठी के कुशल मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दिनांक 01 जून, 2024 से 30 जून, 2024 तक ग्रीष्मकालीन इन्टर्नशिप प्रोग्राम का आयोजन कराया जा रहा है, जिसमें Commemorate Internship Programme एवं दिनांक 11 जून, 2024 से 30 जून, 2024 तक Project Work किया जाना है।*

      *उन्होंने बताया कि जो विधि छात्र ग्रीष्मकालीन इन्टर्नशिप करना चाहते है वह अपना आवेदन पत्र कॉलेज के विभागाध्यक्ष से संस्तुति कराकर आवश्यक प्रपत्र संलग्न कर दिनांक 25.05.2024 तक व्यक्तिगत रूप से पुराना उच्च न्यायालय कैसरबाग परिसर स्थित द्वितीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। उक्त जानकारी श्रीमती मीनाक्षी सोनकर, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ द्वारा दी गयी है।

Related Articles

Comments

Back to Top