राजा अमरीश की लीला का हुआ संजीव मंचन

अन्य खबरे , 89

धौरहरा खीरी। संत श्रीतुलसीदास की कर्म स्थली श्रीराम वाटिका धाम में चल रहे श्री संत तुलसीदास महोत्सव एवं 27 लक्ष श्रीराम नाम महायज्ञ मे तीसरे दिन शनिवार को हजारों लोगों ने पहुंचकर यज्ञ स्थल की परिक्रमा की और यज्ञ में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां डाली। शुक्रवार की रात को रासलीला में राजा अमरीश प्रसंग लीला का मंचन किया गया। मंचन देखने के लिए धौरहरा सहित आसपास गांव के लोग पहुंचे। लीला की शुरुआत शिक्षा संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश गंभीर ने  श्रीकृष्ण की आरती की आरती क़र की। रात्रि रासलीला मे  वृंदावन के कलाकारों के द्वारा राजा अमरीश की लीला का मंचन किया गया। अम्बरीष भगवन श्रीहरि के परम भक्त थे। वे पृथ्वी के सातों द्वीप, अचल सम्पत्ति और अतुल ऐश्वर्य के शासक होने पर भी इन्हें स्वप्नतुल्य समझते थे। क्योंकि वे जानते थे कि जिस धन-वैभव के लोभ में पड़कर मनुष्य घोर नरक में जाता है, वह केवल चार दिन की चाँदनी है। वही दिन मे रामलीला का मंचन किया गया।  इस दौरान भगौती प्रसाद शुक्ला, अचल अवस्थी, रामबाबू शुक्ला, श्याम बाबू शुक्ला, योगेंद्र मिश्रा, शिवबालक दीक्षित, जितेन्द्र दीक्षित सहित कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top