*महिला एनसीसी कैडेट्स बनेंगी मिशन शक्ति दूत, डीएम एसपी ने की घोषणा*

अन्य खबरे , 381

गोंडा। विजय ज्योति समारोह के आयोजन के बाद डीएम मार्कंडेय शाही व अधीक्षक शैलेश पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत एनसीसी महिला कैडेट को जोड़ते हुए उन्हें मिशन शक्ति दूत के रूप नामित किए जाने की घोषणा की। जिलाधिकारी ने कहा कि एनसीसी कैडेट्स की  महिला मिशन शक्ति दूत अपने-अपने गावो, क्षेत्रों में कम से कम 5 गांवों में जाकर महिलाओं व बालिकाओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वालंबन के प्रति जागरूक करने के बारे में बताएंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि मिशन शक्ति दूतों को पुलिस विभाग द्वारा पहचान पत्र जारी किया जाएगा तथा पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग देकर महिलाओं बालिकाओं में सुरक्षा की भावना उत्पन्न की जाएगी।
  इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक देवीपाटन रेंज डॉ0 राकेश सिंह ने डीएम व एसपी के महत्वपूर्ण कदम की सराहना करते हुए कहा कि जिला प्रशासन का यह निर्णय आने वाले दिनों में महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन के लिए मील का पत्थर साबित होगा। 
   इस अवसर पर सेना के अधिकारी शिशिर श्रीवास्तव, एडीएम राकेश सिंह, सीआरओ राजित राम प्रजापति, सिटी मजिस्ट्रेट वंदना त्रिवेदी, एसडीएम सदर कुलदीप सिंह, एएसडीएम ज्ञान चंद्र गुप्ता, वीर बहादुर यादव, महेंद्र सिंह, तहसीलदार पुष्कर मिश्रा सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top