रिटायर्ड डिप्टी SP ने खुद को गोली मार किया सुसाइड

जनपत की खबर , 253

लखनऊ।
लखनऊ के जानकीपुरम के सेक्टर-J में रिटायर्ड डिप्टी SP कैलाश चंद्र ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। उन्होंने मंगलवार शाम को अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। जिससे उनकी मौत हो गई . गोली की आवाज सुनकर घरवाले उनके कमरे में पहुंचे। उन्होंने देखा कि रिटायर्ड DSP जमीन पर पड़े थे और उनके शव के पास रिवॉल्वर पड़ी थी। वह 73 साल के थे। मामला गुडंबा थाना क्षेत्र का है।
कैलाश चंद्र जानकीपुरम के सेक्टर-J में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके भांजे अंशुल ने बताया,मामा कैलाश चंद्र काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनकी किडनी खराब थी। जिसका डायलिसिस चल रहा था। मामी पुष्पा की पहले ही मौत हो चुकी है। उनके इकलौते बेटे की डेथ भी काफी समय पहले एक सड़क हादसे में हो चुकी है। घर में अकेले होने के चलते उन्होंने मुझे गोद लिया था। मेरी शादी इन्होंने ही पूनम से कराई थी। मैं और पूनम ही घर पर उनकी देखरेख करते थे। कैलाश चंद्र के सुसाइड की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां से साक्ष्य जुटाए। अंशुल के अनुसार, आज दोपहर बाद जब वह घर आए तो देखा कि मामा अपने कमरे में नहीं हैं। जब वह शाम तक नहीं लौटे, तो उनकी तलाश शुरू की। सबसे पहले घर में लगे CCTV को देखा। लेकिन उसमें वे घर से निकलते हुए नहीं दिखे। उसके बाद अंशुल दूसरी मंजिल पर गए। कमरा अंदर से बंद था। अंदर जाकर देखा, तो उसमें मामा की लाश पड़ी थी। उनके बगल में रिवॉल्वर और उनकी चप्पल पड़ी थी। कैलाश चंद्र की मौत की खबर मिलने के बाद उनके घर के बाहर लोगों को भीड़ जमा हो गई। पुलिस जांच मे जुटी है।

ये तस्वीर रिटायर्ड डीएसपी कैलाश चंद्र के घर की है। - Dainik Bhaskar

Related Articles

Comments

Back to Top