राजधानी लखनऊ में एक मॉल में एक सिपाही के कार्य से पुलिस विभाग की हुई किरकिरी
अन्य खबरे Feb 26, 2021 at 12:14 PM , 348लखनऊ
राजधानी लखनऊ में एक मॉल में एक सिपाही के कार्य से पुलिस विभाग की किरकिरी हुई है।
पुलिस वर्दी में ऐसा कृत्य बहुत ही शर्मनाक है यह कृत्य किसी भी कीमत में सही नहीं ठहराया जा सकता। अगर सिपाही को बर्खास्त भी किया जाता है तब भी गलत नहीं होगा। और बर्खास्त होना भी चाहिए।
लेकिन कोई घटना हुई थी तो इस तरह से बेखौफ होकर एक पुलिस वाले को पीटना और वीडियो बनाना भी किसी भी कीमत पर सही नहीं ठहराया जा सकता।
अगर चोरी की घटना उनके संज्ञान में आई थी और वह भी एक पुलिस जवान के द्वारा तो उसको तत्काल पुलिस के आला अधिकारियों को जानकारी देनी चाहिए थी। ऐसा नहीं है कि कोई चोरी करते हुए पकड़ा जाए तो सीधा उसको गोली ही मार दी जाए।
*जिस तरह से बेखौफ होकर माल कर्मचारियों ने पुलिस वाले को पीटा है और वीडियो बनाया है वह भी घटना साधारण नहीं है इस पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।*
*ऐसी घटना हुई थी तो माल कर्मचारियों को मैनेजर को पुलिस के आला अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए था संबंधित थाने में संपर्क करना चाहिए था लेकिन इस तरह मारपीट कर वीडियो बनाना किसी भी हाल में सही नहीं है कार्रवाई होनी चाहिए।*



























Comments