45वीं अखिल भारतीय विद्युत परिषद् पावरलिफ्टिंग एवं बाडी बिल्डिग प्रतियोगिता का होगा आयोजन 28 से 30 जनवरी, 2024
अन्य खबरे Jan 28, 2024 at 10:48 AM , 270लखनऊ।
आगामी 28 से 30 जनवरी, तक 45वीं अखिल भारतीय विद्युत परिषद पावरलिफ्टिंग एवं बाडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न विद्युत परिषदों की लगभग 08 टीमों के प्रतिनिधित्व करने की सम्भावना है।
प्रतियोगिता समिति के अध्यक्ष श्री के०बी० सिंह, निदेशक (का०प्र० एव प्रशा०) उ०प्र० पावर कारपोरेशन लिमिटेड तथा आयोजन सचिव श्री इमरानुल हक ने बताया कि उ०प्र० पावर सेक्टर द्वारा आयोजित यह प्रतियोगिता वेटलिपिटिंग हॉल, के०डी० सिंह 'बाबू स्टेडियम, में सम्पन्न होगी।
प्रतियोगिता का उद्घाटन *28 जनवरी, 2024 को प्रातः 11 बजे होगा,* जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में *मा० ऊर्जा मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार श्री ए० के० शर्मा* द्वारा किया जायेगा।
कार्यक्रम का समापन एंव पारितोषिक वितरण *30 जनवरी, 2024 को 1.00 बजे सम्पन्न होगा।* पुरस्कार वितरण *समारोह के मुख्य अतिथि डा० आशीष कुमार गोयल, आई०ए०एस०, अध्यक्ष, उ०प्र० पावर कारपोरेशन लिमिटेड होगें।*
प्रतियोगिता में निम्न टीमें भाग ले रही हैं: असम, के०पी०टी०सी०एल०, तमिलनाडु आन्ध प्रदेश, तेलांगना ट्रान्सको, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश,



























Comments