*50 हजार का इनामी मास्टर माइंड व रेलवे ई-टिकट हैकर हामिद अरेस्ट, सीबीआई को भी थी इसकी तलाश*

अन्य खबरे , 365

● 50 हजार का इनामी मास्टर माइंड व रेलवे ई-टिकट हैकर हामिद को अरेस्ट किया गया है। सीबीआई को भी इसकी तलाश थी। हामिद रेलवे टिकट हैक का मास्टर माइंड है। आपको बता दे कि सॉफ्टवेयर बनाकर रेलवे की साइट हैक कर यह टिकट बनाता था। पुलिस ने 1.55 लाख नगद बरामद किया है। जिसने देश के कई राज्यों में ई-टिकट हैक का जाल फैला रखा था। बंगलुरू एयरपोर्ट से हामिद की गिरफ्तारी हुई है।

*यह भी जाने*

*अब से एक दिन पूर्व*----

बस्ती।
रेलवे के ई टिकट अवैध कारोबार का माफिया और टेरर फंडिंग के आरोपी बस्ती जिले के हामिद के खिलाफ जिले की जेएम फर्स्ट की कोर्ट ने वारंट जारी किया है। यह वारंट बस्ती जिले के हरैया थाने में दर्ज मामले में तफ्तीश के दौरान उसका नाम सामने आने के बाद वारंट जारी हुआ है। फिलहाल हामिद से जुड़े मामलों की जांच सीबीआई के हाथों में है। हामिद अभी सीबीआई या पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। उसके बेंगलुरू में छिपे होने की खबर है। उसकी गिरफ्तारी के लिये कवायद जारी है। 

बस्ती जिले के लोग उस वक्त हैरान रह गए थे जब 21 जनवरी 2020 को आरपीएफ के डीजी अरुण कुमार ने दिल्ली हेडक्वार्टर में पत्रकार वार्ता के दौरान यह खुलासा किया कि देश भर में फैले ई टिकट के अवैध कारोबार का सरगना बस्ती जिले का रहने वाला है। उन्होंने बताया था कि देश के अलग-अलग स्टेट में जो टिकट के दलाल पकड़े गए उनसे पूछताछ हुई तो यह बात सामने आयी कि गैंग का सरगना बस्ती जिले का रहने वाला हामिद अशरफ है। इतना ही नहीं दावा किया गया कि हामिद ई टिकट के अवैध कारोबार की काली कमाई टेरर फंडिंग के लिये करता है। इसके बाद बस्ती पुलिस तत्काल एक्शन में आ गई और हामिद व उससे जुड़े लोगों पर कार्रवाई शुरू कर दी गई। दर्जन भर लोगों की गिरफ्तारी कर लाखों रुपये, सैकड़ों टिकट और लैपटाॅप वगैरह भी बरामद किये गए।

इसके पहले हरैया पुलिस ने 7 दिसंबर 2019 को गोंडा के जेल रोड निवासी अभय प्रताप सिंह, बलरामपुर के नेवाला सैदुल्लानगर निवासी रेहान सिद्दीकी, जहानाबाद बिहार के मोथा अरवल निवासी मो. महमूद, अमित श्रीवास्तव व एक अज्ञात को गिरफ्तार कर सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसकी जांच कुछ दिनों बाद बस्ती क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई।

क्राइम ब्रांच पूरी शिद्दत से जांच में जुट गई और कप्तानगंज थानाक्षेत्र के रमवापुर निवासी हामिद अशरफ की संलिप्तता पाते हुए उसका नाम भी मुकदमे में जोड़ दिया। जेएम फर्स्ट की अदालत ने हामिद को आरोपी मानते हुए उसे कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है। इसके अलावा मो. महमूद समेत एक अन्य के खिलाफ भी वारंट जारी किया गया है। उधर टेरर फंडिंग के आरोपी व हामिद के साथी रशमशेर की करोड़ों रुपये की सम्पत्ति रविवार को पुलिस ने जब्त कर उसे जमींदोज करने की तैयारी है।

Related Articles

Comments

Back to Top