मिशन शक्ति को कारगर बनाते हुए विद्यालयों में *हिम्मत पैड बैंक*
अन्य खबरे Feb 19, 2021 at 03:17 PM , 362लखनऊ। मिशन शक्ति को कारगर बनाते हुए सृजन फाउंडेशन के माहवारी स्वच्छता अभियान 'हिम्मत' के अंतर्गत ग्रामीण परिवेश के विद्यालयों में *हिम्मत पैड बैंक* खोले जा रहे हैं ताकि किशोरियों को कम रेट में और आसानी से पैड्स की उपलब्धता हो सके।
इसी क्रम में आज चौथे पैड बैंक का उद्घाटन चंद्रशेखर आज़ाद पब्लिक इंटर कॉलेज, महोना, बक्शी का तालाब, लखनऊ में किया गया। यह उद्घाटन स्कूल की शिक्षिका ऊषा कश्यप एवं सृजन फाउंडेशन के संरक्षक मनोज सिंह चौहान द्वारा फीता काट कर किया गया।
हिम्मत अभियान के कोऑर्डिनेटर डॉ अमित सक्सेना द्वारा छात्राओं को पीरियड्स के सभी पहलुओं से अवगत कराया गया। उपस्थित सभी लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इस प्रकार के पैड बैंक ज्यादा से ज्यादा जगहों पर खोले जाने चाहिए। महावारी एक ऐसा विषय रहा है जिस पर कोई भी बात करने से हिचकिचाता था और इस प्रकार के प्रयास से यह हिचकिचाहट दूर होगी। ऊषा कश्यप के द्वारा पैड बैंक की चाबी छात्रा कोमल को सौंपी गयी और उनको एक माह के लिए पैड बैंक का मैनेजर नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर कॉलेज के मैनेजर दिनेश कुमार कश्यप, प्रधानाचार्य सीताराम, ब्रेकथ्रू संस्था से माला एवं कॉलेज की शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।



























Comments