हिंदू जागरण मंच के सदस्यों ने पुलवामा के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अन्य खबरे , 448

ग्रेटर नोएडा । रविवार (14 फरवरी) को पुलवामा हमले की दूसरी बरसी पर पूरा देश वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि दे रहा है। इस सिलसिले में बैठक आयोजित की जा रही हैं। कार्यक्रमों का आयोजन कर अमर सपूतों को नमन किया जा रहा है। हिन्दू जागरण मंच, ग्रेटर नोएडा महानगर कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर बीटा-2 स्थित ठाकुर द्वारा मंदिर में आयोजित हुई। इसमें पूरे साल चलने वाले कार्यक्रमों की रुपरेखा तैयार की गई। बैठक के बाद पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि और वक्ता, प्रांत अध्यक्ष प्रवेंद्र शेखावत ने कार्ययोजना की प्रक्रिया को विस्तार से बताया। विशिष्ट अतिथि, बेटी बचाओ प्रांत प्रमुख सतेंद्र राघव व वीरांगना वाहिनी उपाध्यक्ष बीना अरोड़ा ने भी सदसयों को संबोधित किया। प्रांत कार्यकारिणी सदस्य प्रचार व जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। मंच संचालंन महामंत्री जय प्रकाश ने किया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं ने पुलवामा मे बलिदान हुए अमर जवानो को याद किया। 


सबने 2 मिनट का मौन रखते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। रविवार को हुए कार्यक्रम में कुछ नये कार्यकर्ताओं को दायित्व दिया गया। कुछ पुराने लोगों के जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया। बैठक में मूर्तिराम नौटियाल, प्रतिमा राघव, महिमा पांडे, धीरेंद्र पांडे, रविकांत चौरसिया, हरेंद्र सिंह, संदीप मिश्रा, दिनेश सिंह और सुनील दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top