ग्रेटर नोएडा ,पूर्व सीएम के चचेरे भाई-भाभी की हत्या करने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक को लगी गोली -*

अन्य खबरे , 505

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में दंपति की हत्या करने वाले बदमाशों से पुलिस की रविवार की शाम को मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में पुलिस ने गोली मारकर एक बदमाश को घायल किया है। वही दो बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस फरार बदमाशों को पकड़ने के लिए कॉम्बिंग कर रही है।


मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात को ग्रेटर नोएडा के अल्फा-2 में रहने वाले एक दंपति की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने सुचना मिलने के बाद ATS चौराहा के पास बदमाशों से मुठभेड़ की है। मुठभेड़ में एक बदमाश को लगी गोली है। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, तमंचा और कारतूस बरामद किये है। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया है।


आपको बता दें कि ग्रेटर नोएडा में थाना बीटा-दो क्षेत्र के अल्फा-2 में रहने वाले बुजुर्ग नरेंद्र नाथ और उनकी पत्नी सुमन नाथ की गुरुवार की देर रात को बदमाशों ने बड़ी निर्मम से हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस को शनिवार की सुबह की बड़ी जानकारी हाथ लगी थी। इस मामले का खुलासा करने के लिए पांच टीमें बनाई गई थी। ग्रेटर नोएडा डीसीपी के नेतृत्व में मामले की छानबीन की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top