*बहराइच: काकटेल पार्टी के लिए बुलाया और फिर दो दोस्तों की ईंट से कूचकर हत्या कर दी*
अन्य खबरे Feb 06, 2021 at 01:08 PM , 572बहराइच। बहराइच के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के करमुल्लापुर गांव के निकट नहर किनारे कुछ युवकों ने शुक्रवार की रात को काकटेल पार्टी रखी थी। इसमें शामिल होने आए दो युवकों की ईंट से कूंचकर हत्या कर दी गई। शनिवार की सुबह जानकारी होने पर इलाके में सनसनी फैल गई। एसपी विपिन मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करमुल्लापुर के मजरा चौधरीडीह निवासी महादेव पुत्र बीरबल व बच्छराज पुत्र भगौती की लाश करमुल्लापुर के मथुरा नहर के पास मिली। दोनों के सिर पर चोट व मुंह का जबड़ा टूटा हुआ है। मौके पर पुलिस अधीक्षक डाक्टर विपिन मिश्रा व थानाध्यक्ष आरपी यादव समेत पुलिस के आला अधिकारी मौजूद हैं। एसपी ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।



























Comments