उत्तर प्रदेश प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्मारकों तथा पुरातत्वीय स्थानों एवं अवशेषों को संरक्षित घोषित करने की अधिसूचना जारी

हेडलाइंस , 349

लखनऊ: 16 नवम्बर, 2023

उत्तर प्रदेश प्राचीन एवं ऐतिहासिक स्मारकों तथा पुरातत्वीय स्थानों एवं अवशेषों को परिरक्षण अधिनियम-1956 (उत्तर प्रदेश अधिनियम-7) के अधीन जनपद हमीरपुर के दो स्थलों को संरक्षित घोषित करने की प्रारम्भिक विज्ञप्ति/अधिसूचना जारी करने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत जनपद हमीरपुर ग्राम बसेला, तहसील राठ स्थित बसेला की हवेली तथा ग्राम जिगनी तहसील राठ स्थित जिगनी की गढ़ी को की अधिसूचना जारी की गई है।
उत्तर प्रदेश राज पुरातत्व विभाग द्वारा उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार 08 जनपदों के 15 स्थलों को संरक्षित घोषित करने की अंतिम अधिसूचना भी जारी की गयी है। इसके तहत जनपद चित्रकूट के तहसील करवी स्थित गोल तालाब तथा तहसील मऊ स्थित दशरथ घाट एवं ईटहा देवी मंदिर तथा जनपद महोबा के कुल पहाड़ तहसील स्थित सेनापति महल तथा मिर्जापुर सदर तहसील स्थित घण्टाघर की अंतिम अधिसूचना जारी की गयी है।
पुरातत्व विभाग की सूचना के अनुसार जनपद प्रतापगढ़ के रामपुर बेला पट्टी स्थित शिवमंदिर तथा शाहपुर पट्टी स्थित अमर गढ़ का शिव मंदिर, लखनऊ के सदर तहसील स्थित बड़ा शिवाला (सिद्धनाथ मंदिर), जनपद फतेहपुर के तहसील बिंदकी स्थित शिवमंदिर एवं तालाब, रेवाड़ी बुर्जुग का शिवमंदिर तथा तहसील बिंदकी स्थित अमौरा का शिवमंदिर व तुलाराम तालाब एवं शिवमंदिर की अंतिम अधिसूचना जारी की गयी है।
पुरातत्व विभाग द्वारा दिये गये विवरण के अनुसार जनपद प्रयागराज के टिकरी तहसील सोरांव स्थित टिकरी का शिवमंदिर, उजिहनी आइमा, सादर स्थित पक्का तालाब तथा जनपद फिरोजाबाद स्थित चन्द्रवाड़ का किला को संरक्षित घोषित करने की अधिसूचना जारी की गयी है।

Related Articles

Comments

Back to Top