हेल्थ डेस्क बोर्ड की रैंकिंग में प्रथम स्थान

अन्य खबरे , 548

लखीमपुर-खीरी। उत्तर प्रदेश  शासन द्वारा जारी उत्तर  प्रदेश हेल्थ डेस्क बोर्डनीति आयोग की दिसंबर 2020 माह की रैंकिंग में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर ने प्रथम  स्थान प्राप्त किया है।अधीक्षक डॉ 0बी0 के0 स्नेही ने बताया कि सम्पूर्ण जनमानस को सर्वक्षेष्ठ  स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराने के लिए  शासन द्वारा नीति आयोग के तहत कुछ महत्वपूर्ण इंडिकेटेरो पर ध्यान दिया जा रहा है।इसमे सभी गर्भवती महिलाओं का चेकअप ओर टीकाकरण, समस्त जांचे ओर बच्चों का टीकाकरण  ओर संस्थागत प्रसव बो भी ट्रेनड वर्कर्स द्वारा आदि शामिल है।नीति आयोग में  सभी गर्भवती महिलाओं ओर बच्चों का पोर्टल पर समय से रजिस्ट्रेशन उनकी चारों जांचे खून और पेशाव ,  बी पी ,शुगर , एच आई वी, सिफलिस, की जांचे आदि के साथ एनीमिया रोग की स्क्रीनिंग ओर ट्रीटमेंट शामिल है।टीबी के मरीजो का नोटिफिकेशन ओर उनका समय से ट्रीटमेंट आदि  शामिल है ।पूरे प्रदेश में लखीमपुर खीरी को 62 वी रेंक मिली। खीरी जिले में  सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ईसानगर प्रथम ,फरदान दूसरे ,कुम्भी तीसरे, बांकेगंज चैथे ओर पलिया पांचवें, स्थान पर रहा।डॉ0 स्नेही ने बताया कि मुख्य चिकित्साधिकारी महोदय के  उचित मार्गदर्शन ओर सम्पूर्ण कर्मचारियों द्वारा पूरी मेहनत और लगन से कार्य किया गया है जिस कारण ये प्रथम रेंक लगातार दूसरी बार प्राप्त हो सकी। इससे पहिले नवंबर माह में भी प्रथम रेंक प्राप्त हुई थी।भविष्य में भी पुरी कोशिश रहेगी कि ब्लॉक की रेंक यू ही बरकरार बनी रहे ओर मेरा मुख्य उद्देश्य है कि ब्लॉक की समस्त जनता को सर्वक्षेष्ठ प्रकार की  स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।

Related Articles

Comments

Back to Top