मतदाता शिविर लगाया गया

लखीमपुर खीरी , 116

अमीरनगर खीरी। विकास खंड कुम्भी गोला के गांव उमरिया के बूथ संख्या 412,413 पर रविवार को भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता शिविर लगाया गया। इन शिविर में नए मतदाता बनाने और मतदाता सूची में सुधार का कार्य किया गया।
बीएलओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण के लिए दावे और आपत्तियां 6 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक दर्ज की जा सकेंगी। शिविर में नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, मौजूदा नामों में संशोधन करने और अन्य सुधार संबंधी कार्य किए गए। बीएलओ ने फॉर्म-6, 6ए, 7 और 8 के माध्यम से मतदाताओं की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया। इस शिविर में भाजपा पदाधिकारियों बूथ पर पहुंचकर सक्रिय सहयोग दिया। सुपरवाइजर अतुल वर्मा ने मतदाताओं से अपील की है कि वे आगामी विशेष अभियान तिथियों 18 जनवरी, 31 जनवरी और 1 फरवरी को अपने संबंधित बूथों पर जाकर मतदाता सूची में अपना नाम जांच लें। आवश्यकता पड़ने पर समय रहते फॉर्म भरकर दावे और आपत्तियां दर्ज कराएं, ताकि मतदाता सूची को शुद्ध, अद्यतन और त्रुटिरहित बनाया जा सके।इस दौरान बीएलओ शिव शक्ति सिंह,भाजपा मंडल प्रवासी अनुराग मिश्रा, भाजपा जिला संयोजक आत्मानंद शुक्ला, बूथ अध्यक्ष संदीप सिंह, शक्ति केंद्र संयोजक पुनीत मिश्रा सहित मतदाता उपस्थित रहे।

Related Articles

Comments

Back to Top