कोहरे और ठंड पर भारी पड़ी आस्था श्रद्धालुओं की भीड़ ने लगाई डुबकी, किया दान पुण्य
लखीमपुर खीरी Jan 18, 2026 at 04:50 PM , 124(मनोज मिश्र)
धौरहरा खीरी। माघ माह की मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर रविवार तड़के से ही घाघरा के तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।घने कोहरे और कड़ाके की ठंड के बावजूद दूर-दराज़ से आए श्रद्धालुओं ने घाघरा नदी में आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य लाभ अर्जित किया।
जानकारी के अनुसार माघ मास की मौनी अमावस्या रविवार को अल सुबह घना कोहरा व कड़ाके की ठंड भी श्रृद्धालुओ को नहीं रोक सकी और सुबह से ही घाटों पर हर-हर गंगे के जयकारे गूंजते रहे। श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद दान-पुण्य किया और सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान महिलाओं,बुजुर्गों और बच्चों की बड़ी संख्या भी स्नान घाट पर देखने को मिली। हालांकि भारी कोहरे के कारण दृश्यता कम रही,फिर भी श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ।
प्रशासन की ओर से घाटों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोतवाली पुलिस और गोताखोरों की तैनाती के साथ-साथ स्वच्छता और पेयजल की व्यवस्था भी की गई थी। श्री भगवान जी की कृपा से किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
मान्यता है कि मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान करने से पापों का नाश होता है और मुक्ति की प्राप्ति होती है। इसी आस्था के चलते हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली।






_page-0001.jpg)
























Comments