मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के प्रांत संयोजक शेर अली खान की अध्यक्षता में बैठक आयोजित।

लखीमपुर खीरी , 167

गोला गोकर्णनाथ खीरी।
परम आदरणीय डाक्टर इंद्रेश कुमार के दिशा-निर्देश पर पूरे भारत में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता बैठकें कर रहे हैं।
इधर उत्तर प्रदेश कार्यालय लखनऊ से ठाकुर राजा रईस के आदेश पर पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता बैठके कर रहे इसी करम मे दिनांक 13 जनवरी 2026 दिन मंगलवार को शेर अली खान की अध्यक्षता में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच की बैठक उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के ब्लाक बांकेगंज के ग्राम सभा कुकरा के मजरा सलेमपुर में मुंशी रहीस अंसारी के आवास परआयोजित की गई।
इस बैठक में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और संगठन के कार्यों पर चर्चा की
बैठक में शेर अली खान ने संगठन के उद्देश्यों और कार्यों के बारे में जानकारी दी और उपस्थित लोगों से संगठन के साथ जुड़ने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का उद्देश्य मुस्लिम समुदाय के उत्थान और राष्ट्र के विकास में योगदान करना है।
शेर अली खान ने कहा आओ हम सब मिलकर संकल्प ले कि दंगा मुक्त भारत, छुआछूत मुक्त भारत, आतंक मुक्त भारत, प्रदूषण मुक्त भारत व भाई चारा युक्त भारत के लिए हम सब मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के साथ है और अपने मुल्क हिन्दुस्तान के साथ खड़े है और हमेशा  खड़े रहे गे।
इस बैठक में भाग लेने बालो में  मुंशी रहीस, लाला अलीमुद्दीन, छोटे अंसारी,रौतास खान, सफीरुददीन, छोटे खान,रफीक अंसारी, इकबाल आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Comments

Back to Top