मिट्टी खनन के चलते क्षतिग्रस्त हुआ मार्ग दर्जन भर गांवों को जोड़ने वाले मार्ग की उपेक्षा
लखीमपुर खीरी Jan 14, 2026 at 05:50 PM , 163गोला खीरी। गोला तहसील क्षेत्र के बांसगाव से होकर भल्लिया व बिलहरी गांव के लिंक मार्ग को जाने वाली लगभग दो सौ मीटर सडक सदियो से उपेक्षा का शिकार बनी हुई है।
जिसमे बरसात के दिनो में इस सडक पर निकलने वाले राहगीर लगभग पांच किलोमीटर का चक्कर लगाकर अपने घरो मे पहुचते है।
वही इस सडक पर कई महीनो से अवैध मिट्टी के खनन के डम्फर व ट्रालियां वे रोक टोक धडल्ले से चल रही है।जिसके चलते इस पर निकलने वाले लोगो को मुसीबतों का सामना करना पड रहा है।
भीमचन्द
तहसीलदार गोला गोकर्णनाथ खीरी।
इस सडक के बारे मे हमे कोई जानकारी नही है।यदि सडक खराब होगी तो जांच कराकर अतिशीघ्र ही बनाई जायेगी।
सोमनाथ मिश्र ग्राम प्रधान बांसगांव इस सडक को लेकर कई बार जन प्रतिनिधियो को अवगत कराया गया है,लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला है।
अजनी दीक्षित जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन खीरी ने बताया कि यह मुख्य मार्ग किसानो के लिये है इस पर डेली दर्जनो की मात्रा मे किसान अपना गन्ना लेकर ट्रैक्टर ट्रालियो से जाते है।उनको भी इस मार्ग पर निकलने से अनहोनी की आशंका रहती है।






_page-0001.jpg)
























Comments