*धौरहरा में ऐप्जा की बैठक, चीफ कॉर्डिनेटर अनुराग सारथी ने किया मार्गदर्शन*

लखीमपुर खीरी , 191

धौरहरा खीरी– दिनांक 13 जनवरी 2026 को धौरहरा में ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन (ऐप्जा) की एक अहम बैठक संपन्न हुई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और संगठनात्मक मजबूती को लेकर विचार-विमर्श हुआ।

बैठक में प्रमुख रूप से ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के चीफ कॉर्डिनेटर अनुराग सारथी ने उपस्थित पत्रकारों को मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने संगठन की भूमिका, उद्देश्य और आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए संगठन निरंतर सक्रिय है। उन्होंने सभी पत्रकारों से एकजुट होकर निष्पक्ष एवं निर्भीक पत्रकारिता करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर ऐप्जा के जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला, ऐप्जा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओम नारायन शुक्ला तथा (ऐप्जा) लोक सारथी बोर्ड के जिलाध्यक्ष अभिषेक शुक्ला ने बैठक में मुख्य भूमिका निभाई। वक्ताओं ने संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, सदस्यता विस्तार तथा पत्रकारों की समस्याओं को संगठित रूप से उठाने पर जोर दिया।

बैठक में जिला सचिव ऐप्जा विनोद जयसवाल, रामसुमेर शर्मा, दीपक तिवारी, अनूप मिश्रा अलर्ट, बलराम पांडे,धर्मपाल सिंह, कुलदीप चौधरी सहित बड़ी संख्या में अन्य पत्रकार साथी भी उपस्थित रहे। सभी ने संगठन की एकता बनाए रखने और पत्रकार हितों के लिए मिलकर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

बैठक के अंत में यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में नियमित रूप से बैठकों का आयोजन कर संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाएगा, ताकि पत्रकारों से जुड़े मुद्दों का समय पर समाधान हो सके।

Related Articles

Comments

Back to Top