*मोटर साइकिल वाहनों के विरुद्ध की कार्यवाही* बिना रिफ्लेक्टर संचालित वाहनों पर लगवाया गया रिफ्लेक्टर
लखीमपुर खीरी Jan 13, 2026 at 06:55 PM , 204(सुनील शर्मा)
लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी आदेशों के अनुपालन में उतर प्रदेश में दिनांक 01 जनवरी से 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह का आयोजन किया जा रहा है। उक्त के क्रम में सड़क सुरक्षा माह के तेरहवें दिन सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा को ध्यान रखते हुए परिवहन विभाग लखीमपुर खीरी द्वारा बिना हेलमेट मोटरसाइकिल संचालित व्यक्तियों के विरुद्ध अभियान चलाते हुए 105 के विरुद्ध चलान की कार्यवाही की गई तथा लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया प्रवर्तन कार्यवाही को आगे बढ़ाते हुए ए0आर0टी0ओ0 द्वारा ओवरलोडिंग एवं ओवरहाइट वाहनों के विरुद्ध भी कार्यवाही की गई तथा पीटीओ डॉ कौशलेंद्र द्वारा क्षेत्राधिकारी मोहम्मदी के साथ साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए 4 वाहनों को निरुद्ध किया गया एवं अन्य के विरुद्ध चालान कि कार्यवाही की गई। उक्त के अतिरिक्त सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत जागरूकता अभियान चलाए जाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा वॉलंटियर आदर्श वर्मा द्वारा सड़कों पर बिना रिफ्लेक्टर संचालित वाहनों पर रिफ़लेक्टर लगवाया गए एवं पैंफलेट आदि का वितरण कर जागरूकता अभियान चलाया गया।






_page-0001.jpg)
























Comments