कैंची धाम से लौट रहे श्रद्धालुओं की कार दुर्घटनाग्रस्त:एक युवक की मौत,

लखीमपुर खीरी , 155

लखीमपुर-खीरी।बलरामपुर से उत्तराखंड स्थित कैंची धाम में नीम करोली बाबा के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार लखीमपुर  गोकर्णनाथ के बीच सोमवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय अंकित जायसवाल  निवासी महराजगंज तराई के रूप में हुई है। दुर्घटना में घायल हुए युवकों में सतीश कौशल, अरविंद सोनी, विनय जायसवाल और सुनील सोनी शामिल हैं। सभी घायलों को पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से एम्बुलेंस द्वारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
मृतक के भाई मुन्ना जायसवाल ने बताया कि अंकित अपने चार दोस्तों के साथ 11 जनवरी को बाबा नीम करोली के दर्शन के लिए कैंची धाम गए थे। सोमवार को दर्शन कर सभी लोग कार से वापस घर लौट रहे थे।उन्होंने बताया कि सोमवार रात करीब 11:30 बजे लखीमपुर–गोला गोकर्णनाथ मार्ग पर उनकी कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि अंकित जायसवाल की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही परिजन लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top