पुलिस चौकी इमारत अति जीर्ण-शीर्ण व जर्जर

लखीमपुर खीरी , 181

बरसात मे तालाब की शक्ल मे बदल जाती है पुलिस चौकी सिकन्द्राबाद


गोला गोकर्णनाथ खीरी। थाना नीमगांव की पुलिस चौकी सिकंदराबाद जो कि अति जीर्ण-शीर्ण व जर्जर हो गई है, वह कभी भी भरभरा के गिर सकती है जिससे कभी भी किसी बड़ी घटना होने से इन्कार नही किया जा सकता है।
ज्ञात हो कि लगभग पैतिस वर्ष पूर्व यानि वर्ष 1991 मे तत्कालीन पुलिस अधीक्षक हरिश्चन्द्र व पुलिस क्षेत्राधिकारी रामकृष्ण चतुर्वेदी व थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक के द्वारा इसका उद्घाटन किया गया था।लेकिन इसके देखरेख के अभाव व बरसात में इसके अन्दर पानी भरने से ये अति जर्जर होती चली गई। 
इसमें एक चौकी इंचार्ज का आवास व एक मुख्य आरक्षी निवास के अतिरिक्त आरक्षी बैरग बनी हुई है जो अति जर्जर हालात में है उसमें बरसात के दिनों में बारिश के चलते पुलिस कर्मी इधर उधर बैठ कर फरियाद सुनते हैं।
अब लोगो का मानना है कि देश के पहरेदार जो कि एक अस्तबल व घुड़साल का रूप धारण कर चुकी चौकी में रह रहे है यह किसी दुर्भाग्यपूर्ण से कम नही है।
प्रवीर गौतम 
थानाध्यक्ष नीमगांव ने बताया कि चौकी के जर्जर होने की जानकारी उन्हें है चौकी की जगह का कही दूसरी जगह का ऐलाटमेन्ट है,पैसा आने पर चौकी का निरीक्षण कराया जायेगा।

राजेंद्र त्रिवेदी पूर्व प्रधान 
सिकंदाबाद खीरी।
लगभग दस बर्षो पूर्व हमारे कार्यकाल मे चौकी की जगह की पैमाइश दूसरे स्थान पर कराई गई थी,लेकिन अभी तक पुलिस चौकी का निर्माण नही हुआ है।

Related Articles

Comments

Back to Top