तत्त्वज्ञान प्राप्त महात्माओं की वाणी गूंजेगी प्रयागराज में धर्म क्षेत्र भी भ्रष्टाचार से अछूता नहीं - महात्मा दशरथ जी

लखीमपुर खीरी , 325

(केके शुक्ला)

लखीमपुर/प्रयागराज। स्वामी सदानन्द जी परमहंस द्वारा संस्थापित संस्था सदानन्द तत्त्वज्ञान परिषद् के तत्त्वावधान में माघ मेला महावीर चौराहा समीप सेक्टर 2, प्लॉट नं 2, अपर संगम मार्ग के शिविर में अदभुत सत्संग एवं भजन कीर्तन का कार्यक्रम 14 जनवरी से शुभारंभ होने जा रहा है । कार्यक्रम में भगवान विष्णु जी, राम जी एवं कृष्ण जी का तत्त्वज्ञान एवं सच्चा धर्म के विषय में जनसमाज को बताया जाएगा। कार्यक्रम के लिए उपस्थित महात्मा कमल जी ने कहा कि वास्तव में दोष रहित, सत्य प्रधान , उन्मुक्त अमर जीवन पद्धति ही धर्म है, धर्म वह विधान का नाम है जिससे हमें बार बार के जनम-मरण के चक्कर से, इस भव सागर से छुटकारा मिल जाता है ।  अत : जनसमाज को चाहिए कि सच्चा धर्म को जानकर उसके विधान में अपने को रखकर रहें चलें। 
महात्मा दशरथ जी ने कहा कि कलियुग के प्रभाव से धर्म दूषित हो चुका है , क्योंकि जिस तरह आज समाज में भ्रष्टाचार चरम में है उसी तरह धर्म क्षेत्र भी आज भ्रष्टाचार से अछूता नहीं है । इसका प्रमुख कारण यही है कि आज जनसमाज धर्म की वास्तविक जानकारी से विमुख हो गया । परमेश्वर की वास्तविक जानकारी से विमुख हो गया । भगवान को जानना तो बहुत दूर, वह आत्मा और जीव को भी नहीं जानता । ऐसे जीव को भी न जानने वाले मिथ्या महत्वाकांक्षी लोग गुरु, सदगुरु और भगवान बनकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं । जिससे समाज में धर्म अनेकों संप्रदाय में बंट गया है जिसके कारण आपसी टकराव बढ़ रहा है । उन्होंने कहा मेरे सदगुरु देव सन्त ज्ञानेश्वर स्वामी सदानन्द जी परमहंस ने श्रीविष्णु जी श्रीराम जी श्रीकृष्ण जी वाला ही तत्त्वज्ञान दे कर जीव आत्मा और परमात्मा तीनों का अलग अलग साक्षात् दर्शन कराया है । आज सदानन्द तत्त्वज्ञान परिषद् के भक्त सेवक धर्म धर्मात्मा धरती की रक्षा कार्य में पूर्णतया समर्पित हैं।
26 जनवरी के दिन प्रातःकाल धर्म धर्मात्मा धरती रक्षार्थ सत्य धर्म संस्थापनार्थ विशाल भगवद शोभायात्रा माघमेला परिसर में निकाली जाएगी और 15 जनवरी से प्रातःकालीन समय में श्रीराम कथा एवं श्रीमद्भगवद् कथा भी होगा।

Related Articles

Comments

Back to Top