राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद जिला प्रभारी ने एसपी को दी नववर्ष की बधाई

लखीमपुर खीरी , 117

लखीमपुर-खीरी। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा के डीआईजी पद पद प्रमोशन होने पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद  के जिला प्रभारी 
विजय कुमार मिश्र उर्फ विपिन ने पत्रकार रजत शर्मा, नीरज जायसवाल के साथ पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा से मिलकर पुलिस अधीक्षक के पद से डीआईजी पद पर प्रमोशन के साथ साथ नववर्ष की बधाई देते हुए कहा, आपको वर्ष 2026 के आगमन की मधुरिम बेला आंग्ल नववर्ष की शुभकामनाओं के साथ आपके पुलिस अधीक्षक पद से डी०आई०जी० पद पर प्रमोशन का समाचार सुनकर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद लखीमपुर खीरी के पदाधिकारी होने के नाते भी मुझे बहुत प्रसन्नता है। आपको इस उपलब्धि पर सम्पूर्ण लखीमपुर-खीरी जनपद को गर्व है। आपकी कड़ी मेहनत समर्पण और सेवा ने आपकी नेतृत्व क्षमता कर्तव्यनिष्ठ ईमानदार जनता एवं विभाग के प्रति नेक व्यवहार में आपको इस पद तक पहुंचाया है। इसी कर्म पथ अग्रसारित रहकर जो कार्य किया आज उसी का प्रतिफल डी०आई०जी० पद पर पदोन्नति होना यह पल गौरव का विषय है।

Related Articles

Comments

Back to Top